मांड नदी में सुसाईड के लिए कूदने की आशांका जतायी जा रही है
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक मांड नदी में डूब गया। जिसकी जानकारी लगने के बाद पुलिस व जिला की डीडीआरएफ टीम के द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई। जहां करीब 20 घंटे बाद गोताखोरो ने उसे पानी में ढूंढ निकाला। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना
.
मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ के नीचेपारा का रहने वाला संजय शर्मा उर्फ संजू 45 साल की स्कूटी व मोबाइल मांड नदी के पास मिला, लेकिन वह नहीं मिला।
जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। ऐसे में आशंका जतायी गई कि संजय शर्मा किसी कारण से सुसाईड करने नदी में कूद गया होगा।
इसके बाद पुलिस व DDRF (डिस्टिक डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम मौके पर पहुंची और कल शाम करीब 4-5 बजे से उसे खोजने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन रात तक वह नहीं मिला।

रविवार की सुबह मांड नदी में खड़गांव के पास मिला शव
शव को पानी से बाहर निकाला जिसके बाद आज सुबह फिर से उसका रेस्क्यू शुरू किया और मांड नदी में करीब 20 किमी दूर हाटी व खड़गांव के पास उसका लाश पानी में मिला।
जिसे DDRF की टीम ने नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जूटी
सुबह से शुरू किया रेस्क्यू जिला सेनानी अधिकारी ब्लास्यिुस कुजूर ने बताया कि कल से उसे ढूंढा जा रहा था। आज खड़गांव के पास पानी में संजय शर्मा का शव मिला है। DDRF के 7-8 जवान उसे नदी में ढूंढ रहे थे। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।