घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में घरेलू बात पर पति ने अपनी पत्नी पर पत्थर व डंडे से वार कर दिया। इससे कुछ देर में उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को कापू पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कौहाडाही में रहने वाली रूही बाई कोरवा 40 साल की उसके पति बीरू कोरवा 45 साल ने हत्या कर दी है।

जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में प्रारंभिक जांच करते हुए शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

घटना को लेकर पुलिस ने पूछताछ की, तो उसके 19 साल का बेटा शंकर कोरवा ने बताया कि मंगलवार की रात को उसके माता-पिता दोनों ग्राम इंचपारा चावल खरीदने गए थे।

वापस लौटते समय रास्ते में लोटान के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच घरेलू किसी बात को लेकर विवाद उपज गया।

इससे गुस्से में आकर बीरू कोरवा ने रूही बाइक की जमकर पीटाई शुरू कर दी और पत्थर व डंडे से उस पर हमला करते हुए उसे उठाकर जमीन में पटक दिया। जिससे रूही बाई की मौत हो गई।

आरोपी को जेल भेजा गया ऐसे में पुलिस ने बीरू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म कबुल किया और आरोपी के बताए अनुसार घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंड व पत्थर को बरामद किया।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ आज हत्या का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड में जेल भेज दिया है।



Source link