Chhattisgarh Raigarh live video of trailer hitting scooter | ट्रैलर का स्कूटी को ठोकर मारने का लाईव VIDEO: मां-बेटा हुए घायल, घटना को अंजाम देकर ड्रायवर फरार, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम – Raigarh News

Author name

September 23, 2025


ट्रैलर की चपेट में स्कूटी सवार के आने का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में स्कूटी सवार मां-बेटा को ट्रैलर के चालक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। मामले की जानकारी लगने के बाद आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का ह

.

मिली जानकारी के मुताबिक बघनपुर गांव की रहने वाली चंपा पटेल 30 साल अपने 4 साल के बेटे को लेकर रोजाना पतरापाली में आशा द होप क्लीनिक लेकर जाती है।

मंगलवार की दोपहर भी वह अपने बच्चे को लेकर क्लिनिक में ईलाज कराकर वापस घर लौट रही थी। तभी पतरापाली रोड पर स्थित जिंदल के कोयला गेट के सामने जब वह पहुंची।

तभी पीछे से आ रही ट्रैलर के चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मारकर उन्हें अपने चपेट में ले लिया और ट्रैलर के सामने हिस्से में वह कुछ दूर स्कूटी के साथ घसिटाते गई। घटना से चंपा और उसका 4 साल का बच्चा घायल हो गए।

ट्रैलर की टक्कर से स्कूटी वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

ट्रैलर की टक्कर से स्कूटी वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

आरोपी चालक मौके से फरार वाहन को छोड़कर ट्रैलर चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गई और किसी तरह घायलो को ईलाज के लिए जिंदल फोर्टिस अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया

घटना के बाद आसपास के लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया

आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। इधर मामले की सूचना पुलिस को लग चुकी थी। पुलिस के अधिकारी व जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल महिला के परिजनों व आक्रोशित लोगों को समझाईश देने लगे।

बताया जा रहा है कि वाहन मालिक के द्वारा मुआवजा की राशि देने का आश्वसन दिया गया। जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया।

आरोपी चालक की तालाश कर रहे इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

वाहन मालिक के द्वारा मुआवजा देने पर चक्काजाम समाप्त कर दिया। फरार ड्रायवरी की तालाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link