NHM कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर लगातार अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में NHM कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां आज 17वें दिन एनएचएम कर्मचारी ने मुंडन होकर अपना विरोध जताया और मांगो को पूरी करने के लिए नारे लगाए।
.
18 अगस्त से प्रदेश भर में NHM कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में रायगढ़ जिला के 300 से अधिक कर्मचारी शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आंदोलन कर रहे हैं।
बुधवार को 17वें दिन एक NHM कर्मचारी मुंडन होकर विरोध जताया। संघ ने कहा कि अब जब तक लिखित आदेश जारी नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
अब और इंतजार नहीं, बल्कि आर-पार की लड़ाई होगी। इस तरह लगातार NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन में डटे हुए हैं।

17वें दिन एनएचएम कर्मचारी आंदोलन स्थल पर मुंडन होते हुए
24 घंटे में काम पर लौटने का मिला अल्टीमेटम NHM कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उच्च विभाग से रायगढ़ NHM संघ के जिलाध्यक्ष और सचिव को 24 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के लिए अल्टीमेटम भी आ चुका है। इसके बाद भी NHM कर्मचारी अपनी मांगो पर अड़े हैं और किसी ने ड्यूटी नहीं ज्वाईन किया।

NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन स्थल पर जमकर नारे लगाए
हर बार अनोखा विरोध प्रदर्शन NHM कर्मचारियों के द्वारा लगातार अनोखा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। NHM कर्मचारी दिवंगत साथियों को श्रद्धाजंलि देकर अपना आंदोलन शुरू किया था।
इसके बाद बाइक रैली, संविदा प्रथा का दहन, मेहंदी से अपनी मांग लिखना, बैलून में मांग लिखकर आसमान पर छोड़ना, सद्बुध्दी यज्ञ और आज मुंडन होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा NHM कर्मचारी संघ रायगढ़ के सचिव वैभव डियोडिया ने कहा कि बुधवार को आंदोलन का 17वां दिन है। 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है।
इस दौरान कई तरह के विरोध प्रदर्शन किए गए। आज मुंडन होकर विरोध जताया जा रहा है और उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
NHM कर्मचारियों की यह 10 सूत्रीय मांगें 1. नियमितीकरण और संविलियन 2. 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि 3. ग्रेड पे का निर्धारण 4. 10 लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल बीमा 5. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना 6. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता 7. अनुकंपा नियुक्ति 8. महिला कर्मियों के लिए विशेष अवकाश नीति 9. ट्रांसफर सुविधा 10. ठेका प्रथा का अंत