Chhattisgarh Raigarh: Tiranga Yatra will be taken out tomorrow | रायगढ़ में कल निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा: ‘हम सेना के साथ हैं’ के लगेंगे नारे, शहीद चौक से शाम को यात्रा की होगी शुरूआत – Raigarh News

Author name

May 16, 2025



ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र अभियान के तहत तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कल सेना के शौर्य व बलिदान को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा की शुरूआत शहीद चौक से होगी। जिसके लिए तैयारियां की जा रही है।

.

शनिवार को यह यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। यात्रा शहीद चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक से होते हुए नटवर स्कूल में समाप्त होगी।

बताया जा रहा है कि आयोजन का उद्देश्य सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान प्रकट करना और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

इस दौरान शहरवासी हम सेना के साथ हैं नारे लगाने के साथ ही देशभक्ति गीतों के साथ ही लहराते तिरंगे इस यात्रा को विशेष बनाएंगे। यह यात्रा केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि एकजुट राष्ट्र की भावना का उत्सव होगी।

. पूर्व सैनिक व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल तिरंगा यात्रा को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त जोश है और इस यात्रा में पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधियों के साथ ही काफी संख्या में शहरवासी भी शामिल होंगे।

इस दौरान शहरवासी हाथों में देशभक्ति से जुड़े बैनर, तख्ती रखे होंगे। ऐसे में देशभक्ति का माहौल शहर में देखने को मिलेगा।



Source link