सारंगढ़ में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील कार्यालय, पीडब्ल्यूडी, जिला शिक्षा अधिकारी, बीईओ, बीआ
.
निरीक्षण के दौरान लगभग 55 अधिकारी और कर्मचारी नदारद पाए गए। कलेक्टर ने सभी नदारद कर्मियों को सिविल सेवा आचरण 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्ट्रेट के कर्मचारी भी शामिल
नोटिस मिलने वाले में विकास खंड शिक्षा अधिकारी रेशम लाल कोसले, कलेक्ट्रेट के सहायक ग्रेड-2 शैलेन्द्र पटेल, सोमदत्त पटेल, ममता नंदे शामिल हैं। भू अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक कमल सिंह ठाकुर, विकास साहू और सहायक ग्रेड-3 गीता नायक भी गायब थे।

तहसील कार्यालय के कई कर्मचारी एब्सेंट
खनिज शाखा, खाद्य शाखा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय और तहसील कार्यालय के कई कर्मचारी भी गैरमौजूद पाए गए। लोक निर्माण विभाग के मानचित्रकार ठाकुर राम राठिया, सहायक मानचित्रकार गिरीश पटेल और अन्य कई कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया गया।

जनपद पंचायत सारंगढ़ कार्यालय का भी निरीक्षण
कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू ने जनपद पंचायत सारंगढ़ का भी निरीक्षण किया। वहां लेखा अधिकारी मालिकराम लहरे और स्टेशन मास्टर आरएल चौहान गैरहाजिर मिले। विद्युत विभाग में सहायक ग्रेड-3 ज्योति पटेल, रुस्तम बंजारे और मीन निराला भी गायब थे।