Chhattisgarh Surajpur – Youth arrested with drugs | सूरजपुर में नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़: आबकारी टीम ने घर में मारा छापा, 20 इंजेक्शन और 16 कफ सीरप के साथ युवक गिरफ्तार – Surajpur News

Author name

July 10, 2025



नशीली दवाइयों के साथ युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आबकारी विभाग की टीम ने नशीली दवाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 20 रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 16 ऑनरेक्स कफ सीरप बरामद किए गए हैं।

.

आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि महुआ पारा निवासी मनीष साहू घर में अवैध रूप से नशीली इंजेक्शन और कफ सिरप बेच रहा है। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी और उसे धर दबोचा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

इस पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Source link