Chhattisgarh’s first Gau Mukti Dham in Ramanujganj | रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ का पहला गौ मुक्ति धाम: 2 साल में 1000 गायों का हुआ अंतिम संस्कार, पशुपालकों को मिली राहत – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

August 25, 2025



रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ का पहला गौ मुक्ति धाम दो एकड़ क्षेत्र में फैला है। रिंग रोड वार्ड क्रमांक 3 में स्थित इस धाम में पिछले दो सालों में 1000 से अधिक गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है।

.

नगर में बड़ी संख्या में पशुपालक हैं, जो गोवंश का पालन करते हैं। पहले गोवंश की मौत के बाद अंतिम संस्कार एक बड़ी समस्या थी। पशुपालकों को या तो मृत पशु को फेंकना पड़ता था या गड्ढे में दफनाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में उन्हें 1500 से 2500 रुपए तक खर्च करने पड़ते थे।

तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर यह गौ मुक्ति धाम बनाया गया। सफाई दरोगा बेचू प्रजापति के अनुसार, धाम का निर्माण लगभग 2 साल पहले किया गया था।

नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि अब नगर पालिका मृत गोवंश को गौ मुक्तिधाम तक ले जाने की व्यवस्था करती है। पशुपालकों को केवल कफन, नमक और अगरबत्ती की व्यवस्था करनी होती है। बाकी सभी खर्च नगर पालिका वहन करती है। यह सुविधा स्थानीय पशुपालकों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।



Source link