Class 11 student commits suicide by hanging herself at home | 11वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या: सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा, बहन का ख्याल रखना और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करना – durg-bhilai News

Author name

January 3, 2026


दुर्ग जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की ने शुक्रवार की शाम को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्चुरी भिजवाया गया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नो

.

घर के बाहर लगी परिजनों की भीड़।

घर के बाहर लगी परिजनों की भीड़।

पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय निष्ठा गोस्वामी पिता अनिल गोस्वामी शुक्रवार की दोपहर के वक्त अपने कमरे में पढ़ाई करने गई थी। लेकिन देर शाम तक वह बाहर नहीं आई। जब ज्यादा देर हो गया तो परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि किशोरी फंदे पर लटकी हुई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही घर पर पहुंचे लोग।

घटना की जानकारी मिलते ही घर पर पहुंचे लोग।

घर में दादी थी, माता-पिता जॉब पर निष्ठा के पड़ोसियों ने बताया कि घर में पिता अनील गोस्वामी सरकारी वकील हैं। माता भी शासकीय शिक्षक हैं। निष्ठा की एक बहन भी है। जब यह घटना हुई उस वक्त घर में दादी थी। माता-पिता नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही सभी तत्काल घर पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट सूचना पर मोहन नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है- “सॉरी मम्मी-पापा”। साथ ही अपने इस कदम के लिए माता-पिता से माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मैं जो कदम उठा रही हूं वो सही नहीं, लेकिन फिर भी मैं सुसाइड कर रहा हूं। मुझे माफ कर देना। मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। मेरी बहन का ख्याल रखान और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करना।

हर एंगल से जांच जारी, लिया जा रहा बयान इधर मोहन नगर पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में भी आत्महत्या की कोई ठोस वजह समझ नहीं आई है। यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि किशोरी किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक या अन्य किसी परेशानी से गुजर रही थी या नहीं। पुलिस मोबाइल भी खंगाल रही है, ताकि सुसाइड की सही वजह सामने आ सके।

11वीं की छात्रा थी, सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम की आईडी डिलिट की निष्ठा गोस्वामी श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। निष्ठा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही स्कूल के दोस्त निष्ठा के घर पहुंचने लगे। शनिवार को करीब 12 बजे निष्ठा के स्कूल से पहुंची उसकी सहेलियों ने बताया कि अभी तक सब कुछ सही था। वो कहीं से भी डिप्रेशन में नहीं थी। हम सब सदमे में है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। एक सहेली ने बताया कि उसने अपनी इंस्टा आईडी भी डिसएक्टिवेट कर दी है।



Source link