Cleanliness in Raipur can be done on Indore model pattern. | रायपुर में साफ-सफाई हो सकती है इंदौर मॉडल पैटर्न पर: 14 एजेंडों पर होगी चर्चा, पचपेड़ीनाका से बूढ़ापारा तक बनेगा गौरवपथ-2; निगम की सामान्य सभा में हो सकता है निर्णय – Raipur News

Author name

October 22, 2025


रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने अगली सामान्य सभा की तारीख 29 अक्टूबर को तय की है। जिसमें कुल 14 एजेंडों पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी।

.

महापौर मीनल चौबे के कार्यकाल की यह बजट के बाद दूसरी सामान्य सभा होगी। सामान्य सभा हंगामे दार होने की आशंका है, क्योंकि कांग्रेस पार्षद के अलावा बीजेपी पार्षद भी अपने सवालों से महापौर को घेरेंगे।

निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक की शुरुआत एक घंटे के प्रश्नकाल से होगी। इसमें 16 पार्षदों ने निगम की नई परिषद के पिछले छह माह के कार्यकाल से जुड़े प्रश्न लगाए हैं। इसके बाद शहर विकास, सफाई व्यवस्था और संपत्ति प्रबंधन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

37 करोड़ 61 लाख का मुख्य प्रस्ताव

मुख्य प्रस्तावों में 37 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से पचपेड़ीनाका से सीएसईबी चौक बूढ़ापारा तक गौरवपथ-2 का निर्माण शामिल है। इस सड़क को चौड़ा कर आधुनिक डिजाइन में विकसित किया जाएगा, ताकि यातायात सुगम हो और शहर को नया स्वरूप मिल सके।

रायपुर नगर निगम मुख्यालय।

रायपुर नगर निगम मुख्यालय।

इंदौर मॉडल को अपनाने का प्रस्ताव

सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए इंदौर मॉडल को अपनाने का प्रस्ताव भी एजेंडे में है। कचरा कलेक्शन गाड़ियों में जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे सफाई कार्य की पारदर्शिता और निगरानी बेहतर हो सके। इसके अलावा रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई के कार्यकाल को दो साल बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

27 और 28 अक्टूबर को दोनों दलों के पार्षदों से अलग-अलग बैठक

सभापति राठौड़ ने बताया कि सामान्य सभा से पहले 27 और 28 अक्टूबर को वे दोनों दलों के पार्षदों से अलग-अलग बैठक करेंगे, ताकि सभा की रूपरेखा तय की जा सके।

नए पार्षदों को निगम अधिनियम की संबंधित धाराओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभा के दौरान व्यक्तिगत या दल विशेष पर टिप्पणी करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रावधानों से भी पार्षदों को अवगत कराया जाएगा।

सामान्य सभा के प्रमुख एजेंडे:

  • पचपेड़ीनाका से बूढ़ापारा तक गौरवपथ-2 का निर्माण (लागत 37.61 करोड़)।
  • शहर के 18 प्रमुख रोड जंक्शन का विकास।
  • महादेवघाट जीर्णोद्धार कार्य।
  • तेलीबांधा चौक के पास टेक्निकल टॉवर को वर्किंग स्पेस एंड आईटी टावर के रूप में विकसित करना।
  • खम्हारडीह में 2,500 किलोलीटर की क्षमता की नई टंकी का निर्माण और घरेलू जल कनेक्शन।
  • दो नए वर्किंग वुमंस हॉस्टल की स्थापना।
  • टाउन हॉल की बुकिंग व्यवस्था के लिए दर निर्धारण।
  • निगम क्षेत्र में नामांतरण व आवेदन शुल्क निर्धारण।
  • नेताजी सुभाष स्टेडियम की 6 और मंगलम परिसर की 1 दुकान को 30 वर्ष के पट्टे पर देना।
  • सार्वजनिक स्थलों पर धरना-प्रदर्शन या अस्थाई पंडाल लगाने के लिए शुल्क निर्धारण।
  • इंदौर की तर्ज पर कचरा गाड़ियों की मॉनिटरिंग व्यवस्था।
  • रोड स्वीपिंग मशीन से सफाई का कार्यकाल 2 साल बढ़ाने पर चर्चा।



Source link