छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से समीक्षा शुरू करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। पहले दिन कलेक्टर और दूसरे दिन पुलिस कप्तानों के काम की सीएम समीक्षा करेंगे और उन्हें दिशा
.

सीएम साय अफसरों से चर्चा करते हुए।
सीएम साय की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को होने वाली समीक्षा बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 10:30 बजे से शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और विभागीय सचिव मौजूद रहेंगे।
मुख्य रूप से जिलों में चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसेवा की गुणवत्ता, और सुशासन की स्थिति की गहन समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाएं और जनता को पारदर्शी ढंग से लाभ मिले।

बैठक में प्रदेश भर के कलेक्टर और सचिव पहुंचे है।
13 अक्टूबर को कलेक्टर्स-एसपी बैठक में कानून व्यवस्था पर चर्चा
13 अक्टूबर यानि सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कलेक्टर्स और एसपी की संयुक्त बैठक लेंगे। इस बैठक में कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और शांति बनाए रखने के उपायों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डीएफओ (वनमंडल अधिकारी) और कलेक्टर्स की बैठक भी करेंगे, जिसमें वन नीति, पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

बैठक से पूर्व सीएम साय का हुआ स्वागत।
14 अक्टूबर को गुड गवर्नेंस समिट
तीन दिवसीय प्रशासनिक श्रृंखला का समापन 14 अक्टूबर को होगा, जब मुख्यमंत्री “गुड गवर्नेंस समिट” में शामिल होंगे। यह सम्मेलन शासन में पारदर्शिता, नीतिगत सुधार और प्रशासनिक दक्षता पर केंद्रित रहेगा। इसमें वरिष्ठ अधिकारी और नीति-निर्माता राज्य में सुशासन को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।