Congress leader said – BJYM leaders stopped the convoy and abused them… beat them a lot, VIDEO | कांग्रेसी बोले- BJYM नेताओं ने काफिले रोककर गाली दी..खूब मारा,VIDEO: कवर्धा में राहुल टिकरिहा के दौरे का विरोध; महिलाओं के अपमान में दिखाए काले झंडे – Chhattisgarh News

Author name

October 10, 2025


भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचे। 9 अक्टूबर को टिकरिया के दौरे का कांग्रेसियों ने विरोध किया। कांग्रेसियों ने राहुल टिकरिहा पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काल

.

कवर्धा राजनांदगांव रोड में होटल थथ के पास युवा कांग्रेसियों ने काफिले के सामने हंगामा भी किया। जिसके बाद काफिले से उतरकर भाजयुमो नेता ने गाली दी और मारपीट की। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

कांग्रेसियों ने BJYM नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के सामने बैठ गए। रात तक यह हंगामा चला। कांग्रेसियों ने ये भी आरोप लगाया कि BJYM नेताओं का काफिला हथियार से लैस था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। बैरिकेडिंग भी की गई थी।

मौके पर पुलिस भी मौजूद थी। बैरिकेडिंग भी की गई थी।

ये है पूरा मामला

कवर्धा जिला युवा कांग्रेस ने कहा कि राहुल टिकरिहा के ऊपर उनके आगे संबंधियों और युवती के द्वारा चरित्र हीनता का आरोप लगा है। इस विषय पर काले झंडे लेकर राहुल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे।

जैसे ही भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का काफिला उस जगह पर पहुंचने वाला था, उससे पहले कुछ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेसियों के ऊपर हमला बोल दिया और अपशब्दों का प्रयोग किया गया।

साथ ही मारपीट करने का भी आरोप भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर लगा है, हालांकि की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी, जिनके बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया।

देर रात तक थाने के बाहर बैठे कांग्रेसी।

देर रात तक थाने के बाहर बैठे कांग्रेसी।

जांच में जुटी पुलिस

युवक कांग्रेसियों से मारपीट के विरोध में जिला इकाई के सदस्यों ने थाने में धरना देकर राहुल टिकरिया के साथ आए हुए सदस्यों के खिलाफ FIR करने की मांग करने के लिए देर तक थाने के सामने बैठे हुए थे।

पुलिस अधीक्षक कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि युवक कांग्रेस के द्वारा FIR के लिए आवेदन आया है, मामले की जांच के आगे की कार्रवाई की जावेगी।

कांग्रेस ने वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर लिखा है कि ये भाजपा युवा मोर्चा के ‘संस्कार’ – गालियां और गुंडागर्दी! कवर्धा में आज फिर भाजपा युवा मोर्चा के “संस्कार” देखने को मिले! जब युवा कांग्रेस ने काले झंडे से शांतिपूर्ण विरोध जताया, तो भाजपाई कार्यकर्ताओं ने माँ-बहन की गालियाँ देकर जवाब दिया।

लोकतंत्र में विरोध का अधिकार? भाजपा के लिए तो यह गुंडागर्दी और अभद्र भाषा का पर्याय है! ऐसे असभ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल बोले- कांग्रेस मुद्दा विहिन हो चुकी है

राहुल बोले- कांग्रेस मुद्दा विहिन हो चुकी है

खुद पर लगे आरोपों पर बोले राहुल टिकरिहा

इस मामले में राहुल टिकरिहा ने कहा कि काला झंडा दिखाया हमे इसकी भई जानकारी नहीं थी। अगर ऐसा कुछ है तो जांच कराएंगे।

खुद पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि लड़की ने जो आरोप लगाया वह आरोप साल 2022 का था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी। हम मजबूती से लड़े। उसका नतीजा ये था कि मुझ पर 14 FIR हुए। 5 बार जेल भी गया।

ऐसे कई मामले दबाने के लिए कांग्रेस ने निकाले। लेकिन हम फिर भी नहीं रुके। अब जब मैं प्रदेश अध्यक्ष बना हूं तो फिर से मामले को उखाड़ा जा रहा है। कांग्रेस मुद्दा विहिन हो चुकी है। इसलिए अब चरित्रिक हनन कर रही है।

राहुल टिकरिहा पर लगे 2 गंभीर आरोप

BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर 2 गंभीर आरोप लगे है। पहला आरोप कथित चाचा ने लगाया जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी से राहुल के अवैध संबंध के बारे में कहा था। दूसरे मामले में एक लड़की ने वीडियो जारी कर राहुल टिकरिहा पर रेप का आरोप लगाया था। ……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

युवती बोली-BJYM अध्यक्ष राहुल ने सेक्स की कोशिश की:रायपुर में कहा-हग-स्मूच किया, प्राइवेट-पार्ट टच कराया; परिवार ने मुझसे दूरी बना ली, टिकरिहा बोले-आरोप बेबुनियाद

रायपुर में एक युवती ने आरोप लगाया कि BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सेक्स की कोशिश की।

रायपुर में एक युवती ने आरोप लगाया कि BJYM अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने सेक्स की कोशिश की।

छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि राहुल टिकरिहा से उसका अफेयर था। एक दिन उसने जबरदस्ती हग-स्मूच किया, प्राइवेट पार्ट टच कराया, फिर सेक्स करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…



Source link