Congress protests and blockades farmers’ issues in Surguja | किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,चक्काजाम: पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा-सरकार किसान विरोधी, धरना दे राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन – Ambikapur (Surguja) News

Author name

November 12, 2025


सरगुजा के सीतापुर में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सांकेतिक चक्काजाम किया और धरना देकर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। सरकार किसानों को समय पर बीज, खाद उपलब्ध नहीं करा सकी। अब किसान फस

.

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खरीफ फसल के दौरान किसान परेशान रहे। किसानों को रासायनिक खाद नहीं मिल सके। अब सरकार रजिस्ट्रेशन, एग्री स्टैग, गिरदावरी में षडयंत्र कर रही है। हमारी मांग है कि शत प्रतिशत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल ,प्रति क्विंटल 3200 रु की दर से एक मुश्त राशि देकर खरीदा जाए। पूर्व मंत्री ने मांग रखी कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना को लागू किया जाए।

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन

अन्य मांगें भी रखीं अमरजीत भगत ने नेशनल हाईवे में सोनतराई से सूर तक 4 किलोमीटर सड़क का पुनर्निमाण करने, मैनपाट के पठारी क्षेत्र के किसानों को चक्रवातीय तूफान मोथा से व्यापारिक फसल ,आलू, टाउ को हुए नुकसान के लिए मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही जंगली हाथियों द्वारा मकान तोड़े जाने पर तत्काल मुआवजा एवं मकान दिलाए जाने की मांग रखी है। इसके साथ ही मैनपाट रोपाखार मकान तोड़ने हेतु जारी नोटिस को वापस लेने की मांग शामिल है।

धरने में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान

धरने में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान

सड़कों के भी निर्माण की मांग कांग्रेस ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्वीकृत भंवराडांड़ से मंगरैलगढ़ ,ग्राम परसा से ढेंकीडोली ,रायकेरा से बगबुड़ा, बैगहवा से रंगुवापारा, मछली नदी से परपटिया, सिकरिया से समनिया तक स्वीकृत सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

प्रदर्शन में बीसीसी अध्यक्ष तिलक बेहरा, अटल यादव, गणेश सोनी, संदीप गुप्ता, बदरुद्दीन इराकी, प्रेम दान कुजूर, रामप्रताप गोयल, राम कुमार गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, अशोक अग्रवाल, परमेश्वर गुप्ता, सुखदेव भगत सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link