Congressmen reached Dhamtari to surround the police station | धमतरी में थाना घेरने पहुंचे कांग्रेसी: बढ़ते अपराध और नशा तस्करी का विरोध; राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन – Dhamtari News

Author name

June 26, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ते अपराध और नशा तस्करी के विरोध में थाने का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने थाने के बाहर दो स्तरों में बैरिकेड लगा रखे थे।

.

कार्यकर्ताओं ने इन्हें तोड़ने का प्रयास किया और पुतला दहन की कोशिश भी की। कांग्रेस का आरोप है कि कुरूद नगर और आसपास के गांवों में नशीली दवाओं का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।

10 साल तक के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में कुरूद क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित मंदिरों में चोरी की घटना हुई थी।

धमतरी में थाना घेरने पहुंचे कांग्रेसी

धमतरी में थाना घेरने पहुंचे कांग्रेसी

राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि प्रदेश में लूट, चाकूबाजी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस केवल छोटे-मोटे अपराधियों को पकड़कर मामूली केस दर्ज कर रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

बैरिकेड तोड़ने की हुई कोशिश

बैरिकेड तोड़ने की हुई कोशिश

शहर में मिल रहे ड्रग्स, हेरोइन – कांग्रेस

पूर्व मंडी अध्यक्ष कुरूद नीलम चंद्राकर ने कहा कि कुरूद क्षेत्र में अब तो अफीम, ड्रग्स, हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की भी एंट्री हो चुकी है। आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण आम जनता में भय का माहौल है। रोजाना कुरूद क्षेत्र के सभी दारू भट्टी में ग्रामीणों के साथ चाकूबाजी, लूट पाट मारपीट आम बात हो चुकी है।

पुलिस से झड़प की स्थिति बनी।

पुलिस से झड़प की स्थिति बनी।

जिले के 5 धार्मिक मंदिरों में बड़ी चोरी

कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत दो हफ्तों में धमतरी जिला सहित कुरूद विधानसभा में लगातार 5 धार्मिक मंदिरों में बड़ी बड़ी चोरिया हो चुकी है। जिसमें कुरूद काली माता मंदिर और कुरूद नगर की आराध्य देवी माता चंडी मंदिर में महज थाने से 50 मीटर दूर पर ही लाखों के मुकुट, रानी हार, चरण पादुका दान पेटी सहित 20 लाख के आभूषण की चोरी हुई थी।

जिसने अभी तक पुलिस प्रशासन चोर को पकड़ नहीं पाई है। इससे क्षेत्र के लाखों भक्तों की भावनाएं आहत हुई है।



Source link