खनिज संपदाओं को बचाने, जल-जंगल-जमीन को बचाने को लेकर कांग्रेस 40 किमी की न्याय यात्रा कर रही है। 26 मई को किरंदुल से इनकी न्याय यात्रा शुरू हुई है। पहले दिन 10 किमी का सफर तय कर बचेली पहुंचे। वहीं आज दूसरे दिन बचेली से न्याय यात्रा शुरू की गई है। अगल
.
छत्तीसगढ़ के PCC चीफ दीपक बैज का आरोप है कि, दंतेवाड़ा में बैलाडीला की पहाड़ी पर खनन करने केंद्र और राज्य सरकार ने पहाड़ को बेच दिया है। अब जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए कांग्रेस आंदोलन कर रही है। भाजपा की सरकार में जल-जंगल-जमीन को बचाने के लिए बैलाडीला (किरंदुल-बचेली) से कुल 40 किमी की पद यात्रा निकाली गई है।

दीपक बैज के साथ ही सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद हैं।

घाटी से होकर इनकी कांग्रेस की यात्रा गुजर रही है।
दीपक बैज ने मीडिया से कहा कि, हमने इंद्रावती नदी बचाई है। अब भाजपा की सरकार में माइंस और जंगल बेचने को है। हम शुरू से कह रहे हैं कि नक्सलवाद सफाई की आड़ में उद्योगपतियों को जमीन बेचने का प्लान है। हमें पहले डाउट था, अब हमारा डाउट भी क्लियर हो गया है। इस पहाड़ को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है।