Contractor slapped electricity worker | ठेकेदार ने बिजली कर्मचारी को मारा थप्पड़: खैरागढ़ में गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप; नाराज संगठन ने की गिरफ्तारी की मांग – Khairagarh News

Author name

June 20, 2025


खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खैरागढ़ स्थित साल्हेवारा में एक ठेकेदार ने कर्मचारी पर गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ मारा और लात-घूंसों से पीटा।

.

घटना 19 जून शाम साढ़े 6 बजे की है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित कर्मचारी हरीश राजपूत ने साल्हेवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

थप्पड़ मारने के बाद लात-घूसों से पीटा।

थप्पड़ मारने के बाद लात-घूसों से पीटा।

जान से मारने की धमकी भी दी

बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के परिचायक हरीश राजपूत कंट्रोल रूम के सामने बैठे थे। इसी दौरान विभाग में ठेके पर काम करने वाले कर्मवीर सिंह बघेल, पुष्पराज सिंह और ड्राइवर राहुल मानिकपुरी वहां पहुंचे। आरोपियों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

कर्मचारी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

कर्मचारी संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

वायरल वीडियो की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 34 और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो की जांच कर रही है। विभागीय कर्मचारियों में इस घटना को लेकर रोष है। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।



Source link