Cow slaughter in Surguja, one accused arrested with meat | सरगुजा में गौ-हत्या, मांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार: सीतापुर पुलिस रात को गांव में पहुंची, फरार आरोपियों की तलाश जारी – Ambikapur (Surguja) News

Author name

August 2, 2025



सरगुजा के बटईकेला में बीती रात करीब ग्रामीणों के समूह ने एक गाय को काट दिया और उसका मांस बना रहे थे। सूचना पर सीतापुर पुलिस ने एक ग्रामीण को गाय के मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में पशु क्रूरता अधिनिय

.

जानकारी के मुताबिक, बतौली ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम बटईकेला में शुक्रवार देर रात एक गाय की हत्या किए जाने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सीतापुर पुलिस को दी गई। सीतापुर पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक ग्रामीण गुलशन (45 वर्ष) को गौ मांस के साथ हिरासत में लिया। गाय को मारने में शामिल अन्य ग्रामीण भाग निकले।

घर से चोरी की गाय, फिर मार डाला पकड़े गए ग्रामीण गुलशन ने बताया कि उन्होंने ग्राम बटईकेला निवासी ग्रामीण चितवा के घर में बंधी गाय को रात को चोरी की थी। गाय को लेकर वे गांव से बाहर आए और उसे मार डाला तथा काटकर मांस बना लिया। गौ-हत्या में उसके साथ अन्य ग्रामीण अंबिका, बालकुमार, कपिल, अल्मोंस और सीताराम शामिल थे, जो भाग निकले है।

पुलिस ने मौके से गाय को काटने के हथियार भी बरामद किए हैं। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और रात में ही सूचना पुलिस को दी

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई सीतापुर थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।



Source link