Cow smuggling racket busted in Dhamtari | धमतरी में गौवंश की तस्करी का भंडाफोड़: छोटा हाथी में 8 गायों को क्रूरतापूर्वक ठूंस कर ले जा रहे 3 युवक गिरफ्तार – Dhamtari News

Author name

July 11, 2025


धमतरी में गौवंश की तस्करी का पर्दाफाश

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गौवंश की तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। भखारा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से गौवंश का परिवहन किया जा रहा है।

.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक CG-04 QB-0446 को पकड़ा। वाहन में 6 गाय, 1 छोटा बछड़ा और 1 बड़ा बछड़ा को बिना चारा-पानी के भूखे-प्यासे हालत में ठूंस कर ले जाया जा रहा था।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषि कुमार मारकंडेय (20), यश कुमार जोशी (19) और अमन कुमार जोशी (21) सभी ग्राम थुहा, थाना कुरूद, जिला धमतरी के निवासी हैं। आरोपियों के पास वाहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

जप्त किए गए सभी पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें गौशाला सिलीडीह में सुरक्षित रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link