![]()
पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।
रायपुर में एक बोरी के अंदर लाश मिली है। बोरी एक पत्थर खदान में पानी के ऊपर तैर रही थी। तभी बोरी के बाहर किसी ने पैर देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी निवासी कायाबांधा के तौर पर हुईं हैं। मामले में पुलिस जांच में जुटी हैं। यह पू
.
राखी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम 6 बजे के करीब बेंद्री गांव के पास पत्थर खदान में एक लाश की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो लाश एक बोरी के भीतर थी। लाश का पैर बोरी से बाहर निकला हुआ था। बॉडी तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस मृतक के घर वालों से पूछताछ कर रही हैं।
शरीर में गंभीर चोंटे
लाश के सिर और गले में गंभीर चोंटे हैं। बॉडी का अधिकतर हिस्सा गल गया है। इस केस में FSL और क्राइम की टीम भी जांच में जुट गई है। पंचनामा के बाद पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया हैं। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।