Dead body found inside a sack in Raipur | रायपुर में बोरी के अंदर मिली सड़ी-गली लाश: पत्थर खदान में पानी में तैर रही थी बोरी, हत्यारों की खोजबीन में जुटी पुलिस – Raipur News

Author name

July 25, 2025



पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

रायपुर में एक बोरी के अंदर लाश मिली है। बोरी एक पत्थर खदान में पानी के ऊपर तैर रही थी। तभी बोरी के बाहर किसी ने पैर देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान दिनेश मानिकपुरी निवासी कायाबांधा के तौर पर हुईं हैं। मामले में पुलिस जांच में जुटी हैं। यह पू

.

राखी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम 6 बजे के करीब बेंद्री गांव के पास पत्थर खदान में एक लाश की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो लाश एक बोरी के भीतर थी। लाश का पैर बोरी से बाहर निकला हुआ था। बॉडी तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस मृतक के घर वालों से पूछताछ कर रही हैं।

शरीर में गंभीर चोंटे

लाश के सिर और गले में गंभीर चोंटे हैं। बॉडी का अधिकतर हिस्सा गल गया है। इस केस में FSL और क्राइम की टीम भी जांच में जुट गई है। पंचनामा के बाद पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया हैं। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।



Source link