Dead body of a youth found in suspicious condition | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव: घर में पिता को बोलकर निकला थोड़े देर में आता हूं, सुबह मिली मौत की खबर, घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिली नाली में लाश – durg-bhilai News

Author name

November 17, 2025



दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिती में लाश मिली है। स्थानीय लोगों को बांसपारा नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान संजय यादव उर्फ संजू (24 वर्ष), पिता बसंत यादव, निवासी पचरी पारा दुर्ग के रूप में हुई ह

.

मृतक के पिता ने बताया कि संजय रोज की तरह रविवार रात करीब 10 बजे घर से बाहर निकला था। उसने परिजनों को कहा था कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद भी संजय का कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बांसपारा नाले में युवक का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की मौजूदगी में नाले से बाहर निकाला गया शव सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या, हादसा और नशेड़ियों से विवाद जैसी संभावनाओं को भी खंगाल रही है।

मौके पर मिली मृतक की स्कूटी घटनास्थल से मृतक की स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि जिस जगह शव मिला है, वहां देर रात शराब और गांजा पीने वालों का जमावड़ा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि युवक देर रात किसी हादसे या विवाद का शिकार हुआ हो, हालांकि पुलिस अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी।

परिजनों ने प्रशासन से मांगा न्याय मृतक संजय यादव रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बेटा घर नहीं लौटा तो परिजन पहले से ही चिंतित थे, लेकिन सुबह नाले में शव मिलने की खबर ने घर में कोहराम मचा दिया। परिजन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता ने बताया कि हम प्रशासन से जांच की मांग करते हैं।



Source link