Dhamtari court on alert after bomb threat | बम धमकी के बाद धमतरी न्यायालय में सतर्कता: बीडीएस और डॉग स्क्वाड ने कोर्ट परिसर की तलाशी ली, आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली – Dhamtari News

Author name

January 8, 2026


देश के कई राज्यों में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला न्यायालय में भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और दोपहर 1 बजे बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम डॉग स्क्वा

.

धमतरी पुलिस की खोजी डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम ने न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। टीम ने बीडीएस उपकरणों की मदद से न्यायालय के गार्डन परिसर और प्रथम मंजिल सहित पूरे भवन की जांच की।

छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी होने के बाद रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर और धमतरी सहित आसपास के शहरों के न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमतरी पुलिस ने न्यायालय परिसर में करीब दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

लेकिन कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सर्च अभियान जारी रखा गया है।



Source link