दुर्ग जिले के भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित हनुमंत कथा के आखिरी दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने धर्म, आस्था, अंधविश्वास और धर्मांतरण पर खुलकर चर्चा की।
.
उन्होंने कहा कि हमारा दरबार लगाना कुछ लोगों को अंधविश्वास लगता है, लेकिन चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना विश्वास माना जाता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आस्था के पैमाने अलग-अलग क्यों बनाए जाते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने अपने छत्तीसगढ़ आने को लेकर उठे सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने मंत्री की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये हमें वापस लेकर जाएंगे या नहीं, लेकिन लेकर यही आए हैं।
बहुत लोग हमारे आने पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सच ये है कि असली गुनहगार लाने वाला है, हम तो आने वाले हैं। वहीं, बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर अपने बयान में कहा है कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा दोनों चंदा लेना बंद कर दे और फिर प्रवचन करते रहे।

कथा के आखिरी दिन पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने छत्तीसगढ़ आने को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया।
सनातन जगाने वाला हवाई जहाज पर नहीं बैठ सकता – पं. धीरेंद्र शास्त्री
उन्होंने यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि लोग कहते हैं बाबा हवाई जहाज से आया, उस गाड़ी से आया। अरे बाबा भी आदमी है, देश का ही है, कोई विदेशी थोड़े ही है। देश को लूटने वाले घूम सकते हैं, देशद्रोही चील गाड़ी पर उड़ सकते हैं,
लेकिन सनातन जगाने वाला, कैंसर अस्पताल बनाने वाला, बेटियों का विवाह करवाने वाला और नशा छुड़वाने वाला आदमी हवाई जहाज पर चढ़ने का अधिकारी नहीं है। यह कैसी बुद्धि है, ठठरी के बरे।
गाड़ी के सामने आया भक्त, मिलने के लिए महिला ने काटी नस
कथा के दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए बागेश्वर बाबा ने बताया कि एक भक्त उनकी गाड़ी के सामने आ गया था। उसकी शादी नहीं हो रही थी, इसलिए वह आशीर्वाद मांगने पहुंचा।
इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बाबा ने कहा कि शुक्र मनाओ कि सिर्फ शीशा टूटा, अगर उसकी शादी नहीं हुई तो उसका दिल टूट जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि परसों सूचना मिली कि किसी लड़की ने उनसे मिलने के लिए नस काट ली। इस पर उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि बहनजी से प्रार्थना करेंगे कि नस मत काटो, नहीं तो हमें जेल जाना पड़ेगा।

भिलाई में चल हनुमंत कथा का समापन हुआ।
‘बाबा कुछ कहे तो कहते हैं पाखंड कर रहा’
धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोग भोले-भाले हिंदुओं को लालच देकर और ढोंग करके उनका धर्म बदलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को दूसरे धर्म के लोग अच्छे लगते हैं तो वे वहां जाकर बसें, अपने देश में परेशान न करें।
कांकेर में कई लोगों पर लाठियां भी चली हैं। पता नहीं लोग हिंदुओं से क्यों जलते हैं, यह समझ नहीं आता।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारा दरबार लगाना कुछ लोगों को अंधविश्वास लगता है, लेकिन चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना विश्वास है।

हनुमंत कथा सुनने भक्त अन्य प्रदेशों से भी पहुंचे थे।
‘पुलिस की वर्दी के अंदर भी इंसान है, उसकी भी आस्था है’
कथा के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा टोपी उतारकर प्रणाम करने के मामले पर भी बाबा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्दी के अंदर भी इंसान होता है, उसकी भी आस्था होती है।
कोई अपने माता-पिता या गुरु को प्रणाम करे तो इसमें गलत क्या है। उन्होंने आलोचना करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि तुम यह कहो कि यह नहीं होना चाहिए, तो ठठरी के बरे भी काका को प्रणाम करें।

भूपेश बघेल ने कहा- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा दोनों चंदा लेना बंद कर दे और फिर प्रवचन करते रहे।
अब जानिए भूपेश बघेल ने क्या कहा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 दिसंबर को बिलासपुर पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर पं. धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा दोनों चंदा लेना बंद कर दे और फिर प्रवचन करते रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धीरेंद्र शास्त्री को पलकों में बिठाए, झूला झुलाए या कंधों में बिठाए लेकिन, सरकार के पैसे का कैसे दुरूपयोग कर सकता है।
पत्रकारों को खुजली वाले बयान पर बोले पूर्व CM
भूपेश बघेल ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को कोई समझ तो है नहीं। पत्रकारों को बोलता है तुमको खुजली है, सवाल पूछ लो। उसके अनेक विवादित वीडियो सामने आ चुके हैं। उसने भगवान राम के बारे में विवादित बयान दिया है।
मैं पहले भी बोल चुका हूं कि हमारे छत्तीसगढ़ के बहुत सारे साधु–संत हैं जो धर्म और अध्यात्म में बहुत दखल रखते हैं। वह उनसे शास्त्रार्थ कर ले। वह चंदा लेना बंद कर दें और जितना प्रवचन करना है करें। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा भी चंदा लेना बंद करे। हर माह आते हैं और चंदा लेते हैं।
………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल बोले- धीरेंद्र शास्त्री भाजपा के एजेंट: CM ने कहा- ये सनातन का अपमान; बागेश्वर-बाबा बोले-जिस पत्रकार को खुजली हो,वो सवाल पूछे, छिड़ा विवाद

पं. धीरेंद्र शास्त्री को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया था। सीएम साय ने इसे सनातन का अपमान बताया है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान उठे विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री के ‘देश छोड़ दें’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को बीजेपी का एजेंट बताया। पढ़ें पूरी खबर…