![]()
कोंडागांव में एनएच 30 रायपुर-फरसगांव मार्ग पर खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने वाले युवक को न्यायालय ने जुर्माना लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
.
आरोपी की पहचान गट्टीपालना गांव के 20 वर्षीय आकाश नेताम के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह पहले भी इस तरह के स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर डालता रहा है। इससे सड़क पर दूसरे लोगों की जान को खतरा होता था।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देश पर यातायात प्रभारी मुकेश जोशी और थाना प्रभारी फरसगांव संजय शिंदे ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी को थाना फरसगांव से यातायात शाखा कोंडागांव लाया गया। उस पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
कोंडागांव पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे स्टंटबाजी से बचें। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो न डालें। यह खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक हो सकता है।