Diesel stolen from tractor parked in Raigarh crusher, Chhattisgarh | रायगढ़ में क्रेशर में खड़ी ट्रैक्टर से डीजल की चोरी: CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर, थाना में शिकायत की गई – Raigarh News

Author name

December 14, 2025


डीजल चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी फूटेज में नजर आया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के एक क्रेशर उद्योग में चोरी का मामला सामने आया है। जहां खड़ी दो ट्रैक्टर से अज्ञात चोर ने 50-60 लीटर डीजल की चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। वहीं मामले की लिखित शिकायत थाना में की गई है। मामला लैलूंगा थ

.

मिली जानकारी के मुताबिक कोतबा रोड मांझीआमा में संचालित मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर में मुंशी के पद पर कार्यरत पूनम पैंकरा ने थाना में लिखित शिकायत की है।

जिसमें उसने बताया कि शनिवार को जब वह क्रेशर उद्योग में पहुंचा, तो उसने देखा कि वहां खड़ी दो ट्रैक्टर का पाईप कटा हुआ है। जांच करने जानकारी हुआ कि ट्रैक्टर में भरे 50-60 लीटर डीजल को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है और ट्रैक्टर के उपर गाली-गलौज लिखा है।

इसके बाद उसने मामले की जानकारी क्रेशर उद्योग संचालक उमेश अग्रवाल को दी। जहां पूनम पैंकरा ने वहां लगे CCTV कैमरे का फूटेज चेक किया, तो पता चला कि रात तकरीबन 1 बजे एक व्यक्ति क्रेशर में घुसा और दो ट्रैक्टर से भरे डीजल को चोरी कर रात 2 बजकर 5 मिनट में जाता हुआ नजर आया।

लैलूंगा थाना में डीजल चोरी की लिखित में शिकायत की गई

लैलूंगा थाना में डीजल चोरी की लिखित में शिकायत की गई

पुलिस जांच में जूटी चोर जरिकेन में डीजल लेकर वह फरार हो गया। वहीं पूनम पैकरा ने अपने लिखित शिकायत में बताया कि चोरी करने वाले युवक का हुलिया कूपाकानी गांव में रहने वाला पवन रावत से मिल रहा था। फिलहाल मामले की शिकायत में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।



Source link