कवर्धा में नाबालिग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाबालिग के पिता से जमीन को लेकर विवाद था। साथ ही वह पहले से ही नाबालिग पर भी गंदी नजर रखता था। इस वजह से नाबालिग को घर
.
यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पांडातराई थाना की पुलिस को सूचना मिली कि यहां एक घर में नाबालिग की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची।

नाबालिग की सब्बल से हत्या
सब्बल से वार कर नाबालिग की हत्या की
घटनास्थल पर टीम ने देखा कि हमलावर ने घर में रखे लोहे के सब्बल से नाबालिग के गले पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस नाबालिग के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद जांच शुरू की।
पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की और शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की। सबूतों और बयान के आधार पर गांव के ही आरोपी राजीव घृतलहरे (35 वर्ष) की पहचान हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी का नाबालिग के पिता से जमीन का विवाद था।
आरोपी का नाबालिग की पिता से जमीन विवाद था
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि आरोपी का नाबालिग के पिता से जमीन का विवाद था। इसके अलावा आरोपी पहले से ही नाबालिग पर गलत नजर रखता था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी अक्सर किसी न किसी बहाने नाबालिग के घर के आसपास मंडराता था और उसकी गतिविधियों पर नजर रखता था।
घटना वाले दिन जब आरोपी को पता चला कि नाबालिग घर में अकेली है और उसके परिवार के सदस्य घर पर नहीं हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए वह घर के भीतर घुस गया। उसने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने जब विरोध किया और भागने की कोशिश की तो आरोपी उसे खींचकर कोठार के पास ले गया और वहां रखे सब्बल से उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।