नशे में धुत आरक्षक ने अस्पताल में साथी की बेल्ट से की पिटाई
राजनांदगांव में आरक्षक ने नशे की हालत में अपने ही साथी की बेल्ट से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के सामने आने के बाद एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं सीएसपी पुष्पेंद्र नायक को जांच अधिकारी नियुक
.
जानिए क्या है पूरा मामला
यह मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक महेंद्र साहू लालबाग थाना में पोस्टेड है। ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर आरक्षक महेंद्र सिविल ड्रेस में थाने आया। यहां पहले वो अपने साथियों के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद थाने में ही उसने अपने स्टाफ पर बेल्ट से हमला कर दिया।
जब स्थिति काबू से बाहर होने लगी तो ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, तो वह और भी आक्रामक हो गया।

अस्पताल में आरक्षक ने साथियों के साथ की मारपीट
जब मामले की जानकारी सीएसपी को मिली तो उन्होंने आरक्षक का मुलाहिजा के लिए साथी आरक्षकों के साथ अस्पताल भेजा। जब उसे जिला अस्पताल पेंड्री में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, तब भी वह नहीं सुधरा। अस्पताल परिसर में वह अपने साथी आरक्षक प्रभात तिवारी की पिटाई कर दी। यह घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
आरक्षक की करतूत सीसीटीवी में कैद
अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि साहू अपने साथी आरक्षक प्रभात तिवारी को बेल्ट से पीट रहा है। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। एसपी मोहित गर्ग ने आरक्षक महेंद्र साहू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच के लिए सीएसपी पुष्पेंद्र नायक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
……………………………………………….
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
कॉन्स्टेबल को लाठी-रॉड से पीटा, सिर फटा,VIDEO:बिलासपुर में स्कूटी सवार बदमाशों ने टक्कर मारी, शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट की

बिलासपुर में सरेराह आरक्षक पर लाठी-रॉड से हमला किया गया। उसे सिर पर गंभीर चोट आई है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कुछ बदमाशों ने एक कॉन्स्टेबल पर बीच सड़क लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में आरक्षक सतीश कुमार लोधी का सिर फट गया, वह खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…