Durg-Hatia Superfast Special train extended its operations | दुर्ग-हटिया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा: 30 जनवरी तक मिलेगी सर्विस, यात्रियों की बढ़ती मांग पर रेलवे ने लिया फैसला – Raipur News

Author name

January 7, 2026



दुर्ग-हटिया-दुर्ग के बीच चल रही द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन को रेलवे प्रशासन ने आगे बढ़ा दिया है। पहले यह ट्रेन 31 दिसंबर 2025 तक चलनी थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए अब इसका परिचालन 30 जनवरी 2026 तक किया

.

08185 हटिया-दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस यह ट्रेन हटिया से दुर्ग के लिए हर मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। विस्तारित अवधि में यह सेवा 8 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

08186 दुर्ग-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस वहीं, दुर्ग से हटिया के लिए यह ट्रेन हर बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। इसका संचालन 9 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस विस्तार से छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा, खासकर त्योहारों और नियमित आवागमन के दौरान। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी और उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें।



Source link