Durg robbery, House theft in Durg, Businessman house burglary | व्यापारी के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना: दुर्ग में कीमती सामान और नकदी ले उड़े चोर, बाथरूम की खिड़की तोड़कर घर में घुसे – durg-bhilai News

Author name

June 25, 2025


दुर्ग में व्यापारी के सूने मकान में चोरी

दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। व्यापारी के मकान को चोरों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वे अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार रात 9 बजे ट्रेन से राजस्थान पारिवारिक यात्रा पर रवाना हुए थे।

.

व्यापारी शांतिलाल कांकरिया के मामा उत्तमचंद भंडारी को पड़ोसी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने फौरन मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घर में घुसने चोरों ने बाथरूम की खिड़की तोड़ी

पुलिस के अनुसार, चोरों ने घर में घुसने के लिए बाथरूम की खिड़की तोड़ी। घर के सभी कमरों की अलमारियों के लॉकर तोड़कर कीमती सामान और नकदी चुरा ली गई है। चोरी कितनी रकम और सामान की हुई है, इसका पता लगाया जा रहा है।

जांच के लिए डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। कोतवाली पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक से पूछताछ कर रही है।



Source link