Durg Youth Beaten to Death by NSUI Leaders Over Debt

Author name

February 3, 2026


दुर्ग में NSUI नेताओं ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में NSUI नेताओं ने एक युवक की होटल में लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। अधमरा कर उसे बाहर फेंक दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। पैसे नहीं लौटाने और फोन नहीं उठाने पर ग

.

अब पुलिस ने ऋषि निर्मलकर (19) के हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ऋषि के पिता कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाते हैं, जिसमें वह उनकी मदद करता था। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके की है।

उधारी के पैसे के विवाद में ऋषि निर्मलकर की हत्या की गई है।

उधारी के पैसे के विवाद में ऋषि निर्मलकर की हत्या की गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मेजर सागर ने ऋषि को कुछ पैसे दिए थे। जिसे वो मांग रहा था, लेकिन ऋषि पैसा नहीं लौटा रहा था। उसने मेजर का फोन उठाना भी बंद कर दिया था। 20 जनवरी को ऋषि अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूम रहा था।

स्टेशन रोड पर पीछे से कार में आ रहे मेजर सागर और उसके साथियों ने उसे देख लिया। इसके बाद सभी ने ऋषि को बाइक से उतारकर कार में जबरदस्ती बैठा लिया। इसके बाद उसे दुर्ग के 36 इन होटल ले गए।

इस होटल का मैनेजर भी आरोपी मेजर सागर ही था। होटल के एक कमरे में बंद कर सभी ने ऋषि को लात-घूंसों से जमकर पीटा, फिर बाहर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद ऋषि ने अपने दोस्त को फोनकर बुलाया और घर गया।

वाइट शर्ट में मुख्य आरोपी एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, बाकी उसके दोस्त हैं।

वाइट शर्ट में मुख्य आरोपी एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, बाकी उसके दोस्त हैं।

एनएसयूआई का दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव।

एनएसयूआई का दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव।

2 दिन बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

घर पहुंचने पर परिजनों ने चोट के बारे में पूछा, लेकिन ऋषि ने कुछ नहीं बताया। दो दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोटों की वजह से मौत की पुष्टि हुई।

लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे समेत 3 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे समेत 3 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।

पहले 2, फिर 3 फरार आरोपी पकड़े गए

इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 26 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान 27 जनवरी को पुलिस ने पहले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एनएसयूआई जिला संयोजक प्रशांत राव (26) और लक्की उर्फ किशन कुमार ध्रुवे (18) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

वहीं, पुलिस ने 2 फरवरी को मुख्य आरोपी मेजर सिंह सागर उर्फ राज सिंह सागर (19), काके उर्फ हरविंदर सिंह (20) और अंकित झा (22) को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया है।

…………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में शराब पार्टी में दोस्त को चाकू से काट-डाला,VIDEO:वर्चस्व की लड़ाई में विवाद, 5 युवकों ने घेरकर मारा; एक की हालत गंभीर

शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई।

शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई।

रायपुर में देर रात शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link