छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा में दुर्गा चौक बस स्टैंड पर दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां 63 सालों से लगातार दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है।
.
इस साल आयोजन में केदारनाथ मंदिर की आकृति वाला 45 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है। यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चारों दिशाओं में की गई सजावट की भी लोग सराहना कर रहे हैं।

रोजाना भीड़ बढ़ती जा रही
जिले के पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और एसडीओपी निकिता मिश्रा ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले, प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में दिन-प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है। आसपास के जिलों के साथ मध्य प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
2 अक्टूबर को 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इसी दिन दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। इस वर्ष नवरात्रि को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
