ED action at Bhupesh Baghel’s house, Congress protests | ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: मनेन्द्रगढ़ में फूंका ED का पुतला, बोले- दुरुपयोग बंद नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

July 19, 2025



मनेन्द्रगढ़ में ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी (ED) की छापेमारी और उनके बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने मनेन्द्रगढ़ के भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते हुए ईडी का पुतला दहन किया। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झू

.

स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी से हालात काबू में रहे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हफीज मेमन, राजा पांडेय और स्वप्निल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से भाजपा सरकार के इशारे पर की जा रही है। यह कांग्रेस नेताओं को दबाव में लेने की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा इसी तरह की कार्रवाई करती रही, तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।



Source link