अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को कोंडागांव के बड़े कनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम में बुजुर्गों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप म
.
विधायक उसेंडी ने कहा कि यदि मन मजबूत हो तो उम्र भी छोटी हो जाती है। उन्होंने बुजुर्गों को परिवार की सबसे बड़ी शक्ति बताया, जिनके रहने से घर-परिवार सुरक्षित और निश्चिंत रहता है। उन्होंने बुजुर्गों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने का आग्रह किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज योजना की जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई संतान अपने माता-पिता को कष्ट देती है, तो उनके संरक्षण के लिए कानून भी बनाया गया है। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि गांव का खानपान और जीवनशैली ने बुजुर्गों को तंदरुस्त रखा है। उन्होंने बताया कि शासन की कई योजनाएं उनके लिए संचालित हैं, जिनका लाभ उन्हें अवश्य लेना चाहिए।
पेंशन का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें तत्काल पेंशन का लाभ दिलाया जाए। इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। जरूरतमंदों को श्रवण यंत्र, बैसाखी और व्हीलचेयर प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक शिविर लगाकर बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच भी की गई।
