Elderly women attending satsang attacked in Sakti | सक्ती में सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर हमला: नशे में युवक ने पैसे न देने पर डंडे से किया वार; दो गंभीर, आरोपी गिरफ्तार – sakti (janjgir champa) News

Author name

January 4, 2026


सक्ती शहर में रविवार को राम मंदिर के पास सत्संग के दौरान दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला किया गया। नशे में धुत एक युवक ने पैसे न देने पर डंडे से उन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जह

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक सत्संग स्थल पर पहुंचा और महिलाओं से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। जब महिलाओं ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने वहीं पड़ा एक डंडा उठाया और उन पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मोहल्लेवासियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

नशे की हालत में पहले भी कर चुका है हंगामा

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी नशे की हालत में उत्पात मचाता रहा है, लेकिन इस तरह का गंभीर हमला उसने पहली बार किया है। राम मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के पास हुई इस घटना से लोगों में नाराजगी और भय का माहौल है।



Source link