Elephant trampled a woman to death in Surajpur | सूरजपुर में हाथी ने महिला को कुचलकर मारा: घर तोड़ने के दौरान भागी महिला को दौड़ाकर हाथी ने कुचला, इलाके में डटे 30 हाथी – Surajpur News

Author name

September 11, 2025


सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत गौरा में बीती रात जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला। इलाके में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। रात को हाथियों का दल गौरा पहुंचा तो ग्रामीण ट्रैक्टर द्वारा हाथियों को भगाने लगे। इस दौरान दो हाथियों ने हाथी ने म

.

जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत बगड़ा, मानपुर इलाके में करीब 25 से 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बीती रात हाथियों का दल गौरा पहुंचा तो ग्रामीण ट्रैक्टर द्वारा हाथियों को भगाने लगे। रात करीब 2 बजे दल से अलग होकर 2 हाथी सुभाषो के घर के पास पहुंच गए।

हाथियों ने सुभाषो टेकाम (50 वर्ष) के घर को तोड़ना शुरू कर दिया। घर में सुभाषो टेकाम एवं उसका 15 वर्षीय पुत्र सो रहे थे। हाथी द्वारा घर तोड़ने से दोनों की नींद खुल गई। सुभाषो टेकाम हाथी को देखकर बाहर भागी।

हाथी ने घर को पहुंचाया नुकसान

हाथी ने घर को पहुंचाया नुकसान

हाथी ने दौड़ाकर कुचला, सुबह मिला शव घर से भाग रही सुभाषो टेकाम को हाथी ने दौड़ाया एवं कुचलकर मार डाला। उसका पुत्र घर के अंदर ही रहा, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना सुबह वनविभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर प्रतापपुर SDO (फारेस्ट) संस्कृति बारले सहित वन विभाग के अधिकारी मौैके पर पहुुंचे।

मृृतका सुभाषो टेकाम के पति बृजमोहन टेकाम की पहले मौत हो चुकी है। उसके अन्य दो बेटे कोटेया में रहते हैं। वह अपने बेटे के साथ गौरा में रहती थी। उसके बेटे की मानसिक स्थिति पूर्णतः स्वस्थ नहीं है। उसकी देखभाल सुभाषो ही करती थी।

वनविभाग कर रहा है निगरानी

प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों के दल की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। हाथी घरों एंव फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।

SDO (फारेस्ट) संस्कृति बारले ने बताया कि हाथियों के दल की निगरानी वनविभाग द्वारा की जा रही है। आसपास के गांववालों को सतर्क किया गया है। रात में दल से अलग होकर पहुंचे 2 हाथियों ने महिला को कुचलकर मार डाला है। शव को पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंपा जा रहा है।



Source link