Encounter between security forces and Naxalites in Bijapur | बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: एक माओवादी ढेर, 12 बोर बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद – Bijapur News

Author name

September 13, 2025



छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से शव बरामद कर लिया है।

.

सुरक्षाबलों को मौके से महत्वपूर्ण हथियार और सामग्री मिली है। इनमें एक 12 बोर बंदूक, एक बीजीएल लांचर शामिल है। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सल सामग्री भी जब्त की गई है।

नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना

अधिकारियों के अनुसार, इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।

फिलहाल ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा कारणों से मुठभेड़ स्थल का विवरण गोपनीय रखा गया है। ऑपरेशन में शामिल बलों की संख्या भी नहीं बताई गई है। अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।



Source link