Entering the house at night, molesting a woman | रात में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़: जशपुर पुलिस ने 19 साल के आरोपी को किया गिरफ्तार, पहले भी कर चुका था ऐसी हरकत – Jashpur News

Author name

July 11, 2025


जशपुर में महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी

जशपुर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला के घर में देर रात घुसकर 19 वर्षीय अमरजीत भगत ने छेड़छाड़ की।

.

घटना 10 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे की है। पीड़िता अपने घर में अकेली सो रही थी। उसका पति बाहर नौकरी करता है और वह अपने ससुर के साथ रहती है। सोते समय महिला को महसूस हुआ कि कोई उसके कपड़ों से छेड़छाड़ कर रहा है। जागने पर उसने देखा कि अमरजीत उसके सामने खड़ा है। महिला चिल्लाकर बाहर भाग गई और आरोपी खाट के नीचे छिप गया।

आरोपी पहले भी कर चुका है छेड़छाड़ की कोशिश

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी दो बार उसके घर में घुस चुका था। गांव के पंचों को इसकी जानकारी दी गई थी। पंचों ने आरोपी को चेतावनी भी दी थी, लेकिन वह नहीं माना।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 332(2) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस महिलाओं के प्रति अपराधों को लेकर सजग है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।



Source link