EOW took transit remand of two accused from Jharkhand | झारखंड से दो आरोपियों को EOW ने लिया ट्रांजिट रिमांड: कल अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को रायपुर कोर्ट में किया जाएगा पेश, दोनों श्री ओम साई बेवरेजेस के डायरेक्टर – Raipur News

Author name

August 28, 2025


छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में छत्तीसगढ की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों की जांच तेज हो गई है। झारखंड की जेल में बंद आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जा रहा है। दोंनों छत्तीसगढ़ के श्री ओम साईं बेवरेजेस प

.

दोनों आरोपियों को शुक्रवार को रायपुर के EOW स्पेशल कोर्ट में पेश करेंगी ।

दोनों आरोपियों को शुक्रवार को रायपुर के EOW स्पेशल कोर्ट में पेश करेंगी ।

2 महीने पहले झारखंड EOW ने किया था गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की तरह भी झारखंड में घोटाला हुआ है। इस मामले में झारखंड की ACB जांच कर रही है। श्री ओम साईं बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और इन्हें झारखंड ACB ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

लेकिन जब उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले, तो उन्हें 2 महीने पहले झारखंड ACB गिरफ्तार कर ले गई थी। पूछताछ के बाद दोनों न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद थे।

2 महीने पहले झारखंड ACB ने तुल सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया था।

2 महीने पहले झारखंड ACB ने तुल सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया था।

छत्तीसगढ़ कनेक्शन उसी मॉडल पर हुआ झारखंड में घोटाला

ACB झारखंड जांच में खुलासा हुआ है कि झारखंड में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ही शराब घोटाला किया गया। विधु गुप्ता की एजेंसी ने झारखंड स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के टेंडर में फर्जी मैनपावर दिखाया। वेतन दावों को फर्जी तरीके से बढ़ाकर पेश किया गया। फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकार को करोड़ों की चपत लगाई।

अहम कड़ी हैं अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा

ACB के अनुसार, विधु गुप्ता का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है, जो ठेकेदारों, अफसरों और सप्लायर्स को प्रभावित करता था। वहीं छत्तीसगढ़ के 2 शराब कारोबारी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा इस नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।



Source link