छत्तीसगढ़ में आज आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (ABA25) हो रही है। 200 पदों के लिए आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 33 जिलों में एक साथ आयोजित की गई है। प्रदेश में कुल 900 परीक्षा केन्द्र में परीक्षा संचालित हो रही है, वही रायपुर में 90 परीक्षा सेंटर बनाए गए
.
व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। एग्जाम सेंटर में जूते पहनकर आने पर बैन है। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही, हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना अनिवार्य किया गया है।
वही परीक्षा शुरू हो चुकी है। सुबह 10:30 बजे के बाद एग्जाम हॉल का गेट बंद कर दिया गया। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिली। वे बाहर ही खड़े रहे। परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक रहेगा।

एडमिट कार्ड दिखाने के बाद अभ्यर्थी अंदर आए।
एग्जाम सेंटर में लगाए जा रहे जैमर
परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए सभी सेंटर पर जैमर लगाए गए हैं। इसके साथ ही हर परीक्षार्थी की हैंड मेटल डिटेक्टर और तलाशी की जाएगी।
महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी ही लेंगी। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले और समाप्ति के अंतिम आधा घंटा में परीक्षा केंद्र से बाहर निकलना वर्जित होगा।
इन चीजों को ले जाने की मनाही
- परीक्षा केंद्र पर केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश मिलेगा।
- अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना जरूरी है।
- मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी पर बैन
- बेल्ट, पर्स, गहने (कान के आभूषण सहित) परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित हैं।
- काले रंग के कपड़े पहनकर ना जाए।
इन दस्तावेज को ले जाना अनिवार्य
- परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटोयुक्त ओरिजिनल पहचान पत्र वोटर आई ,आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त मार्कशीट) साथ लाना अनिवार्य है।
- फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी।
…………………………..
इससे जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
अंडरगार्मेंट्स में कैमरा छिपाकर PWD सब-इंजीनियर परीक्षा में नकल: ऑटो में बैठकर वॉकी-टॉकी से आंसर बता रही थी बहन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PWD की सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में खुलेआम हाईटेक नकल चल रही थी। एग्जाम सेंटर के बाहर से एक युवती अपनी बहन को वायरलेस डिवाइस की मदद से आंसर बता रही थी, जिसे NSUI नेताओं ने रंगे हाथों पकड़ा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है (पूरी खबर यहां पढ़ें)