FIR lodged after death in road accident | तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौत: गाड़ी मोड़ते समय हादसा, दोस्तों के साथ जसगीत झांकी देखकर लौट रहा था घर – durg-bhilai News

Author name

January 13, 2026


दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 10 जनवरी की शाम करीब साढ़े 5 बजे नगपुरा चौक के पास हुई। हादसे में उत्तम ढीमर (26 साल) को सिर और गर्दन में गंभीर चोट पहुंची थी, जिससे उसने दम तोड़ दिया।

.

मामला पुलगांव चौकी का है। बताया जा रहा है वह अपने दोस्तों के साथ जस गीत झांकी देखने नगपुरा आया था। शाम को लौटते नगपुरा चौक में बाइक मोड़ते समय हाईवा ने टक्कर मार दी। घटना के 2 दिन बाद हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

हादसे में उत्तम ढीमर (26 साल) की हुई मौत।

हादसे में उत्तम ढीमर (26 साल) की हुई मौत।

बाइट मोड़ते समय चपेट में आया

मृतक उत्तम ढीमर जिले के ग्राम नारधा का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ जस गीत झांकी देखने नगपुरा आया था। शाम करीब 5.35 बजे झांकी देखने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए बाइक (क्रमांक CG 07 CL 8423) को मोड़ रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रहे हाईवा ट्रक (क्रमांक CG 07 BU 7586) के चालक ने तेज और खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद सड़क पर फैला खून।

हादसे के बाद सड़क पर फैला खून।

दोस्तों ने लाया अस्पताल डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों और मृतक के साथ आए दोस्तों ने घायल उत्तम को प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मर्ग जांच के दौरान चौकी नगपुरा पुलिस ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों और परिजनों से पूछताछ की।

गवाहों ने बताया कि दुर्घटना हाईवा चालक की लापरवाही के कारण हुई। इसके बाद थाना पुलगांव में आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

हादसे में मृतक का बाइक बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त।

हादसे में मृतक का बाइक बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त।

हाईवा को पुलिस ने किया जब्त, चालक हिरासत में

पुलिस ने मृतक की बाइक और आरोपी हाईवा वाहन को जब्त कर नगपुरा पुलिस चौकी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया है।

आगे विधिवत कार्रवाई की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया था।



Source link