ग्रामीणों के चक्काजाम करने से यात्री बस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इससे बस यात्री भी प्रभावित हुए, जिसे लेकर बस ड्रायवर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। मामला धरम
.
मिली जानकारी के मुताबिक रैरूमा गांव के जंगल के किनारे माइकल मिंज 18 साल की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी। जिसके बाद मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही थी।
जहां 25 सितबंर को काफी संख्या में ग्रामीण रैरूमाखुर्द नवापारा चैक पर माइकल मिंज की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर भारी वाहनों की भीड़ लग गई।
जहां पत्थलगांव से कोरबा की ओर जाने वाली आदर्श बस भी इस चक्काजाम के भीड़ में फंस गई। इससे उसमें सवार यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान बस सवारों व पुलिसकर्मियों के द्वारा प्रदर्शनकारियों को समझाईश दी गई, लेकिन करीब 3-4 घंटे तक उन्होंने रास्ता रोककर रखा।

25 सितबंर को काफी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर रोड पर चक्काजाम कर दिया था
ड्रायवर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया ऐसे में बस चालक अजय कुमार सारथी 40 साल ने शनिवार को धरमजयगढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां मामले में पुलिस ने रैरूमाखुर्द में रहने वाले मिलन खलखो, लीनुस टोप्पो, विजय कुजूर समेत 6-7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।