Foreign flag controversy in Tatamari on Independence Day | स्वतंत्रता दिवस पर टाटामारी में दिखा विदेशी झंडा: केशकाल में पर्यटकों की स्कॉर्पियो से SDOP ने उतरवाया ऑस्ट्रेलियाई झंडा – Kondagaon News

Author name

August 15, 2025



केशकाल में 15 अगस्त को स्कॉर्पियो पर ऑस्ट्रेलियाई झंडा लगाकर पहुंचे पर्यटक

केशकाल में 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विवाद सामने आया। टाटामारी पर्यटन स्थल पर कुछ पर्यटक अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (CG 19 M 9698) में ऑस्ट्रेलिया का झंडा लगाकर घूम रहे थे।

.

केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने गाड़ी में सवार लोगों को फटकार लगाई और झंडा हटाने का निर्देश दिया। पर्यटकों ने बताया कि वे कांकेर से टाटामारी घूमने आए थे।

यह घटना उस समय हुई जब वन विभाग द्वारा टाटामारी में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, डीएफओ और एसडीओपी मौजूद थे।

पर्यटकों की पसंद बना केशकाल घाट का टाटामारी

टाटामारी इको पर्यटन क्षेत्र केशकाल घाट में स्थित है। यह स्थल रोज हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां रॉक क्लाइम्बिंग, आर्चरी और पैरा सेलिंग जैसी साहसिक गतिविधियां उपलब्ध हैं। पर्यटकों के लिए विशेष ट्रैकिंग रूट भी बनाया गया है।

कांकेर-कोंडागांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यह स्थल केशकाल शहर से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर है। यह क्षेत्र तेजी से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।



Source link