Four patients admitted due to diarrhea on the third day, one critical | डायरिया से तीसरे दिन भी चार मरीज भर्ती, एक गंभीर: बालोद के तरौद गांव में डायरिया का खतरा बरकरार,पुरानी पाइपलाइन पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा – Balod News

Author name

June 22, 2025



बालोद के तरौद गांव में डायरिया फैला

छत्तीसगढ़ के बालोद ब्लॉक के ग्राम तरौद में डायरिया का खतरा अब भी बना हुआ है। रविवार को तीसरे दिन भी चार लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। विभाग का दावा है कि हा

.

परिजनों के अनुसार महिला को उल्टियां होने के बाद उसकी हालत और खराब हो गई। जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है और हालत नाजुक बताई है।

20 साल पुरानी पाइपलाइन बनी बीमारी की जड़

इधर, ग्रामीणों ने डायरिया फैलने के पीछे पुरानी और जर्जर पाइपलाइन को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीण चम्मन साहू ने बताया कि 20 साल पुरानी पाइपलाइन से गली-नाली का गंदा पानी लीकेज होकर सप्लाई में मिल गया होगा। जब नलों से कीड़े निकल रहे थे, तभी जांच करवा लेनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि लापरवाही की वजह से गांव के लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ है।



Source link