Four trains running on SECR cancelled | SECR से चलने वाली चार ट्रेनें कैंसिल: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मंडल में होगा काम, 13-23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में नहीं चलेंगी गाड़ियां – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

November 7, 2025



ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबतें।

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड का आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर चलने वाली चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। ये गाड़ियां 13 से 23 नवंबर तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी। इससे ट

.

रेलवे प्रशासन ने बताया कि बिलासपुर रेल जोन के साथ ही देश भर के अलग-अलग जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम चल रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़कपुर रेल मंडल में भी काम चल रहा है, जिसे तेजी से पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। यह काम 13 से 23 नवंबर तक होगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 एवं 23 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 21 नवंबर को शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 12, 13 एवं 19 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 14, 15 एवं 21नवंबर को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

बीच में रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां

  • 18 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी। यह गाड़ी सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी और 20 नवंबर को 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही एलटीटी के लिए रवाना होगी।
  • 19 नवंबर को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन ही समाप्त होगी एवं सांतरागाछी एवं शालीमार के बीच रद्द रहेगी। यह गाड़ी दिनांक 21 नवंबर को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन सांतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी।



Source link