Fraud in the name of Chhattisgarh Raigarh insurance policy | रायगढ़ में बीमा पाॅलिसी के नाम पर धोखाधड़ी: पति ने पत्नी के नाम पर 5 लाख का बीमा कराया, बैंक ने बताया इस नाम की कोई पाॅलिसी नहीं – Raigarh News

Author name

June 30, 2025


बीमा पाॅलिसी के नाम पर बुजुर्ग से 5 लाख की धोखाधड़ी किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बुजुर्ग से 5 लाख रुपए की धोखधड़ी की गई है। उसने अपनी पत्नी के नाम पर बीमा पाॅलिसी कराया, लेकिन समय होने पर पता चला कि बैंक में इस नाम की पाॅलिसी ही नहीं है। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना थाना में दी। घटना कोतवाली थाना क्षे

.

मिली जानकारी के मुताबिक गजानंदपुरम काॅलोनी में रहने वाला बलबीर शर्मा 64 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि साल 2020 में पंजाब नेशनल बैंक शाखा में एमडी सालीमुद्दीन कार्यरत था।

उसके द्वारा कहा गया कि निकेश कुमार पांडेय पंजाब नेशनल बैंक में मेटलाईफ पाॅलिसी का काम करता है। तब बलबीर शर्मा ने निकेश कुमार से बैंक में संपर्क किया और बातचीत के दौरान 11 जून 2020 को उसने 5 लाख रुपए का चेक देकर पत्नी बाला देवी शर्मा के नाम पर बीमा पाॅलिसी करने कहा।

ऐसे में निकेश कुमार पांडेय के द्वारा उसे पाॅलिसी के कागजात देकर बीमा करा दिया। इसके बाद समय सीमा पूरा हो जाने पर बलबील शर्मा बैंक पहुंचा और पाॅलिसी की स्थिति की जानकारी बैंक में ली। तब उसे बताया गया कि बाला देवी शर्मा के नाम पर कोई पाॅलिसी नहीं है।

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया

करने लगा टालमटोल इसके बाद बलबीर शर्मा ने एमडी सालीमुद्दीन से पाॅलिसी के संबंध में चर्चा किया, तो उसने निकेश का मोबाइल नंबर देकर बात करने कहा।

जहां बलबीर शर्मा द्वारा निकेश से संपर्क किया, तो उसने पाॅलिसी में कुछ गलती हो जाने की बात कहते हुए समाधान कर देने की बात कही, लेकिन उसके बाद से लगातार निकेश से संपर्क करने पर वह टालमटोल करने लगा।

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज ऐसे में बलबीर शर्मा समझ गया कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। जिसके बाद उसने कल कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।



Source link