![]()
जशपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ‘म्यूल अकाउंट’ के जरिए 2 लाख 35 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता किराए पर देकर इस ठगी में भूमिका निभाई थी। मामला आर
.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम टुकुटोली निवासी राजू साय (50) ने 12 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से वॉट्सऐप मैसेज मिला था, जिसमें पीएम किसान निधि योजना के भुगतान चालू होने की बात कही गई थी और एक ऐप लिंक पर क्लिक करने को कहा गया था।
लिंक पर क्लिक करते हुए पैसे हुए ट्रांसफर
राजू साय ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, कुछ ही मिनटों में उनके बैंक खाते से 2 लाख 35 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो गए। ठगों ने इस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 318, 318(4) और 120(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित के बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। इसमें खुलासा हुआ कि रकम असम राज्य के तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की गई थी।
ठगी की रकम झारखंड के ATM से निकाला गया
इनमें से एक खाते में 85 हजार रुपए, दूसरे में 1 लाख रुपए और तीसरे खाते में 50 हजार रुपए जहुरुल इस्लाम नामक व्यक्ति के एक्सिस बैंक खाते में भेजे गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि यह राशि झारखंड के धनबाद से एटीएम के माध्यम से निकाली गई थी।
एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस ने म्यूल अकाउंट के इस जाल में कई अन्य संदिग्धों को भी चिह्नित किया है। टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने पता लगाया कि खाताधारक जहुरुल इस्लाम वर्तमान में चेन्नई में रह रहा है।
असम का रहने वाला आरोपी
इसके बाद टीम गठित की गई, जिसने चेन्नई जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और जशपुर लाया गया। पूछताछ में असम के रहने वाला आरोपी जहुरुल इस्लाम (23) ने स्वीकार किया कि उसने साल 2024 में एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया था।
बाद में उसने अपना पासबुक, एटीएम कार्ड और चेक बुक अपने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति को दे दिया था, जो उसके खाते का उपयोग ठगी के लिए करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भी पहचान कर ली है।
न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
आरोपी के अपराध स्वीकार करने और ठोस सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी से उसका मोबाइल फोन और बैंक खाते से जुड़ा सिम कार्ड भी जब्त किया है।
मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया चौकी आरा क्षेत्र के एक व्यक्ति से संदिग्ध एप लिंक के माध्यम से दो लाख रुपs से अधिक की ठगी की गई थी। जांच में यह पाया गया कि रकम आरोपी जहुरुल इस्लाम के खाते में ट्रांसफर हुई थी।
उसे चेन्नई से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ऐसे किराए पर खाता देने वालों पर निरंतर नजर रख रही है और मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।