Ganesh immersion in Raipur today… many routes diverted | रायपुर में गणेश विसर्जन आज…कई रूट डायवर्ट: महादेव-घाट में सिर्फ बड़ी मूर्तियों की एंट्री, 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक से बचने इन रास्तों से जाएं – Chhattisgarh News

Author name

September 6, 2025


रायपुर पुलिस ने विशाल झांकियों और गणेश विसर्जन के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया है। भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए निगम ने छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग तालाब और अस्थायी कुंड तैयार किए हैं। वहीं, महादेव घाट में सिर्फ बड़ी मूर्तियो

.

रायपुर निगम आयुक्त विश्वदीप ने आज से यानी 6 से 11 सितंबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगाई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास सावधानी बरते गए हैं। शहर में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी, जिनकी निगरानी CSP रैंक के अधिकारी करेंगे। विसर्जन यात्रा पर ड्रोन और कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं। आज रात 8 बजे से शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक, शारदा चौक, मौदहापारा, मालवीय रोड, कालीबाड़ी चौक और फायर बिग्रेड चौक से कोतवाली चौक की ओर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

रायपुर पुलिस ने विशाल झांकियों और गणेश विसर्जन के लिए ट्रैफिक रूट चार्ट जारी कर दिया है।

रायपुर पुलिस ने विशाल झांकियों और गणेश विसर्जन के लिए ट्रैफिक रूट चार्ट जारी कर दिया है।

अस्थायी विर्सजन कुंड बनाकर निगम कर्मियों और गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है।

अस्थायी विर्सजन कुंड बनाकर निगम कर्मियों और गोताखोरों की ड्यूटी लगाई गई है।

महादेव घाट में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा का विर्सजन करते हुए श्रद्धालु।

महादेव घाट में शुक्रवार को गणेश प्रतिमा का विर्सजन करते हुए श्रद्धालु।

झांकी रूट का संभावित प्लान।

झांकी रूट का संभावित प्लान।

जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जोनवार तीन शिफ्टों में अफसरों ने लगाई है।

जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जोनवार तीन शिफ्टों में अफसरों ने लगाई है।

निगम अधिकारी महादेव घाट में तैयारियों का निरीक्षण करते हुए।

निगम अधिकारी महादेव घाट में तैयारियों का निरीक्षण करते हुए।

निगम अधिकारी महादेव घाट में तैयारियों का निरीक्षण करते हुए।

निगम अधिकारी महादेव घाट में तैयारियों का निरीक्षण करते हुए।

रायपुर में 3 शिफ्ट में काम करेगी अधिकारी-कर्मचारियों की टीम

रायपुर जिला प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी जोनवार 3 शिफ्ट में 8-8 घंटे निर्धारित की गई है। इसमें क्रेन ऑपरेटर, गोताखोर, फायर ब्रिगेड, प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम, नगर निगम के अमले के साथ-साथ गृह विभाग, होम गार्ड, सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी तैनात रहेंगे।

हर टीम में सदस्यों की संख्या 30-30 रहेगी। रायपुर नगर निगम की ओर से विसर्जन कुंड में बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की गई है। 7 बड़े क्रेन कुंड के चारों ओर लगाए गए है।

तालाबों के पास अस्थायी तालाब होंगे

गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन तालाबों में रोकने के लिए नगर निगम ने हर जोन में तालाबों के पास अस्थायी तालाब तैयार किए हैं। इसके लिए बड़े-बड़े तालाब लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। साथ ही, तालाबों में प्रतिमाओं का विसर्जन रोकने के लिए निगम की टीमें मौके पर मौजूद रहेंगी।

विसर्जन व्यवस्था देख रही समिति के नोडल अधिकारी विनोद पांडे ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख तालाबों के पास बड़े-बड़े तालाब और निगम के वाहन उपलब्ध रहेंगे। यहां से लाई गई बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन महादेव घाट स्थित मुख्य विसर्जन तालाब में किया जाएगा।

बीते साल निगम ने ये व्यवस्था महादेव घाट में की थी।

बीते साल निगम ने ये व्यवस्था महादेव घाट में की थी।

गणेश विसर्जन के बाद वापसी का रूट

  • महादेव घाट विसर्जन स्थल से प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग, भाठागांव चौक और रिंग रोड-1 से होकर होगी। शहर में भारी वाहनों को एंट्री बैन रहेगी।
  • विसर्जन के दौरान सभी तरह के माल वाहक वाहनों को रायपुरा चौक से रोक दिया जाएगा, जिन्हें अम्लेश्वर से रायपुर की ओर आना है, वो अम्लेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर या खुड़मुड़ा-भाठागांव होकर आ सकते हैं।



Source link