छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती जंगल में बरामद हुई अधजली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। यह हत्या पत्नी से अवैध संबंध के कारण की गई है। पति ने पड़ोसी को पत्नी के साथ संबंध बनाते देख लिया था। जिससे गुस्साए पति ने अपने 2 सालों के साथ युवक की हत्या की साजिश रची।
.
पत्नी के फोन से कॉल कर पड़ोसी युवक को ओडिशा के जंगल की ओर बुलाया। सभी ने पहले शराब पी। युवक जैसी ही आया उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। टॉवेल से गला घोंटा और फिर बाइक का पेट्रोल निकालकर शव को जला दिया। मामला गरियाबंद के देवभोग थाना क्षेत्र का है।

युवक ने पत्नी से अवैध संबंध के चलते मुंहबोले भांजे की हत्या की थी।
बीते 22 मई को ओडिशा के सीनापाली थाना क्षेत्र में युवक की अधजली लाश झाड़ियों के पीछे मिली थी। सीनापाली थाना की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अधजली लाश खरपदर उरमाल निवासी विशाल सोनवानी (35) की है।
हत्या का कारण अवैध संबंध
पड़ोस में विशाल के मुंहबोले मामा केशव नागेश का मकान था। 29 अप्रैल को केशव ने विशाल को पत्नी ममता नागेश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने विशाल की जमकर पिटाई की। घटना यहीं नहीं रुकी। इसके बाद केशव ने अपनी पत्नी ममता और उसके दो भाइयों ईश्वर सुनानी और सागर सुनानी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

ओडिशा के सीनापाली थाना क्षेत्र में एक अधजली लाश झाड़ियों के पीछे मिली थी।
मामला यही नहीं खत्म हुआ। केशव ने अपने दोनों सालों के साथ मिल कर हत्या की योजना बनाई। मोहरा ममता नागेश को बनाया गया। 13 मई को ममता और उसके पति सुबह से ममता के मायके पहुंच गए। फिर ममता के नंबर से कॉल कर विशाल को मिलने बुलाया।
13 मई की शाम की वारदात
खरपदर गांव से 3 किमी दूर जंगल को चुना गया। शाम ढलने के बाद मिलना तय किया गया। विशाल अपने बाइक से तय समय में पहुंच गया। लेकिन पहले से केशव अपने दोनों सालों ईश्वर सुनानी और सागर सुनानी के साथ वहां मौजूद था।

युवक को बुरी तरह पीटा और गमछा से गला घोंट दिया था।
तीनों ने मिलकर विशाल पर डंडों से हमला किया। इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा और गमछा से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद पहचान छुपाने के उद्देश्य से विशाल की बाइक से पेट्रोल निकालकर शव को जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल सका।
इसके बाद अधजले शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया। साथ ही मोबाइल को वहीं जमीन में गाड़ दिया।

आरोपियों ने युवक का टॉवेल से गला घोंटा और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
कॉल डिटेल्स और लोकेशन से मिला सुराग
मामले की जांच कर रही सीनापाली पुलिस को मृतक के कॉल डिटेल्स से सुराग मिले। विशाल की अंतिम कॉल ममता नागेश से हुई थी और घटना के समय ममता और उसके पति के मोबाइल लोकेशन घटनास्थल के आसपास दर्ज हुई थी।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने देवभोग पुलिस के सहयोग से केशव नागेश, ममता नागेश और ममता के दोनों भाइयों को 10 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान चारों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

युवक की अवैध संबंध के चलते हत्या, जंगल में मिली थी लाश।
अपराध दर्ज और आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी रश्मिना प्रधान ने जानकारी दी कि चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा BNS 103, 278, 6(2), 3(5) के तहत हत्या और साजिश का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन (जो जमीन में गाड़ा गया था) और शराब के कई पाउच भी बरामद किए हैं।
बता दें कि विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट देवभोग थाने में 16 मई को दर्ज की गई थी। इसके 3 दिन बाद झाड़ियों में उसका अधजला शव मिला था।