Government land free from encroachment in Korba | कोरबा में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त: प्रशासन ने दलालों से छुड़ाई, अब एक शख्स ने पुश्तैनी जमीन होने का दावा किया – Korba News

Author name

October 30, 2025


कोरबा प्रशासन ने मानिकपुर डिपरापारा में शासकीय भूमि को जमीन दलालों से कब्जा मुक्त कराया है। इस कार्रवाई में कांग्रेस के पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, लक्ष्मण लहरे, राजू सिमोन और सोनू जैन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन पर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर प्

.

एसडीएम सरोज महिलांगे ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि अब इस जमीन का सदुपयोग किया जाएगा।

हालांकि, इस मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। कोरबा पुरानी बस्ती निवासी शत्रुघ्न सिंह राजपूत ने कलेक्टर से शिकायत कर उसी जमीन को अपनी पुश्तैनी संपत्ति बताया है। आरोप है कि कुछ जमीन दलालों और भ्रष्ट राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त जमीन को गलत तरीके से सरकारी मद में दर्ज कर बेचा जा रहा है।

शत्रुघ्न सिंह राजपूत ने सरकारी जमीन को पुश्तैनी संपत्ति बताया है।

शत्रुघ्न सिंह राजपूत ने सरकारी जमीन को पुश्तैनी संपत्ति बताया है।

उनका कहना है कि यह जमीन उनके परिवार के कब्जे और उपयोग में है और इसके सभी दस्तावेज उनके नाम पर दर्ज हैं। शत्रुघ्न सिंह राजपूत ने उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने भूमि को यथास्थिति में आवेदक के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जाए और दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।



Source link