Grand tricolor processions started with pomp and show in Ambikapur | अंबिकापुर में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्राएं: सांसद व जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी एवं स्कूली बच्चे हुए शामिल, दिखा देश प्रेम का उत्साह – Ambikapur (Surguja) News

Author name

August 13, 2025


‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत बुधवार को अंबिकापुर में जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। भाजपा सरगुजा ने

.

प्रशासन की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के मल्टीपरपज स्कूल मैदान से किया गया जो महामाया चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम मैदान में समाप्त हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली तिरंगा यात्रा में देशभक्ति और स्वच्छता के साथ ही भारत माता के जयकारे से शहर के मुख्य मार्ग गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी राजेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शहर के मुख्य मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा

शहर के मुख्य मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा

मानव श्रृंखला भी बनाई गांधी स्टेडियम में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ, जहां उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्साह की सराहना की और स्वच्छता एवं राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं ने अशोक चक्र की मानव श्रृंखला भी बनाई

छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला

छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला

भाजपा की तिरंगा यात्रा, सांसद विधायक हुए शामिल भाजपा ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अग्रसेन चौक से किया। भाजपा की तिरंगा यात्रा में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, भारत सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा की तिरंगा यात्रा अग्रसेन चौक से महामाया चौक, संगम चौक, देवीगंज रोड होते हुए कलेक्टोरेट चौक में समाप्त हुई। सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि तिरंगा एवं भारत माता के प्रति आस्था बढ़ाना ही तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। आज कई ऐसे लोग हैं जो भारत माता के अस्तित्व को गिराने में लगे हैं। हम भारत माता के सपूत हैं, इसका सभी को भान हो, इसलिए तिरंगा यात्रा निकाला गया है।

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राएं

तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राएं

शहर से गांवों तक तिरंगा यात्रा का आयोजन तिरंगा यात्रा का आयोजन लगातार शहर से लेकर गांवों तक किया जा रहा है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। इसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। ग्रामीण इलाकों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो 14 अगस्त को भी चलेगा।



Source link